ज्ञानपुर (भदोही)।
अपराधियों के खिलाफ चलाए गए धर-पकड़ अभियान में औराई पुलिस ने मंगलवार की शाम दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह, दूसरे थानों की पुलिस से आठ को दबोचा। औराई थाने के उप निरीक्षक हरिवंश सिंह यादव ने मुखबिर की सूचना पर बेजवां के पास से बलात्कार के आरोपी पिंटूू उर्फ सुरेंद्र पुत्र लालमनि निवासी बेजवां को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एक दिन पूर्व एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी तरह, ऊंज थाने के उप निरीक्षक राजेंद्र राम ने चौरहटा गांव से वारंटी अलाउद्दीन, सुरियावां थाने के उप निरीक्षक रमेशचंद्र यादव ने मधुपट्टी से वारंटी बाबूराम पुत्र पोली, उप निरीक्षक बलवंत सिंह ने कनकपुर से वारंटी मन्ना पुत्र दिल्लर और दिनेश पुत्र दिल्लर से गिरफ्तार किया। शांतिभंग के अंदेशा में भदोही और सुरियावां पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।