दुद्धी। अमवार मार्ग पर सड़क के किनारे गुलमोहर पेड़ के नीचे शनिवार शाम करीब पांच बजे एक संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। चर्चा है कि युवक बीमार था और काफी परेशान था। यह देख कुछ लोगों ने 108 डायल कर एंबुलेंस को सूचना दिया लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमास्टम के लिए भेज दिया।