खलियारी(सोनभद्र)। सूअरसोत चौकी पुलिस और वाराणसी के नक्सल विरोधी दस्ता ने सोमवार को बांकी और सूअरसोत गांवों के जंगलों में सघन कांबिंग की। बांकी गांव में जन चौपाल लगाकर जवानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों से क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली। आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को शासन स्तर पर पहुंचाया जाएगा। नक्सल विरोधी दस्ता व सुअरसोत पुलिस ने संयुक्त कांबिंग के दौरान चरवाहों से नक्सल गतिविधियों की जानकरी ली। इस दौरान उपनिरीक्षक राहुल सिंह, रामधनी समेत अन्य मौजूद रहे।