फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर का ताला तोड़ उठा ले गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। राजीव गांधी मार्केट (पीडब्ल्यूडी मोड़) में स्थित एक स्टेशनरी की दुकान के गोदाम का शीट तोड़ चोरों ने मंगलवार रात हजारों के सामान पार कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विवरण के मुताबिक दुर्गा स्टेशनरी के नाम रमेश गर्ग की थोक व फुटकर की दुकान है। दुकान के चंद कदम दूर शीट से बना गोदाम स्थित है। चोरों ने रात किसी वक्त शीट में लगे नट बोल्ट को खोल अंदर घुस गए और मौजूद फोटो काफी के कई पेटी पेपर के साथ स्टेशनरी के कई सामानों व मिठाई के डिब्बे पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई। बताते चलें कि दो दिन पूर्व चोरों ने संजय नाम के एक पान गुमटी को निशाना बनाया था अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें