दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव के जरहर बंधी में मंगलवार की देर शाम डूबे बीरबल (50) का शव बृहस्पतिवार को गोताखोरों की मदद से निकाल लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बघाडू गांव का बीरबल पुत्र सुखन खरवार बांध में नहाने गया था। इस दौरान वह बांध में गहरे पानी में डूब गया। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के गोताखोरों को शव की तलाश में लगाया। दो दिन बाद बृहस्पतिवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे गोताखोरों ने बीरबल का शव पानी से निकाल लिया।