फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हुआ वस्त्र वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शुक्रवार को परसोई खास गांव में ग्रामीणों को नि:शुल्क वस्त्र का वितरण एएसपी आपरेशन डॉ. अवधेश सिंह ने किया। यह गांव ओबरा थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने गोद लिया है। महिलाओं को साड़ी, पुरुषों को धोती कुर्ता दिया गया। वालीबाल खिलाड़ियों को वालीबाल दिया गया। डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि पुलिस क्षेत्र की खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की हरसंभव मदद की जा रही है। आने वाले दिनों में इस गांव के बुनियादी विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें