आजमगढ़। उप्र होमगार्ड्स अवैतानिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पाठक की अध्यक्षता में शुक्रवार को मेहता पार्क में हुई। बैठक में होमगार्डों की समस्याओं और उत्पीड़न पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पाठक ने कहाकि एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मर्याद यादव ने जिलाधिकारी और एसओ को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी। चौकी इंचार्ज इटौरा ने विपक्षी पार्टी से रिश्वत लेकर मर्याद यादव को चौकी के अंदर मारा-पीटा। छह जुलाई को चलान कर दिया जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। थाना सरायमीर के दीवान की ओर से होमगार्डों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जब होमगार्ड इसका विरोध करते है तो ड्यूटी से हटाने की धमकी दी जाती है। महिला थाने में तैनात कांस्टेबल ने महिला होमगार्ड मन्नू रस्तोगी के साथ अभद्र व्यवहार किया। प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिला कमांडेंट को दिया गया था। आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। ट्रैफिक ड्यूटी में लगे होमगार्ड से मुंशी की ओर से शोषण किया जाता है। पूरे जनपद के होमगार्ड एक अगस्त से ड्यूटी का बहिष्कार कर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। मर्याद यादव, रामचन्द्र यादव, राजेश शुक्ला, नीरज मिश्रा, रामभरत, नीरज मिश्रा, रामप्रसाद वर्मा, मुन्नी प्रसाद, राधेश्याम राय, उमाशंकर राजभर, हनुमान पाल, दुखरन राम, रामनवल पांडेय, महेन्द्र यादव, राजू यादव, रामनरायन राम मौजूद रहे। संचालन राजेश शुक्ला ने किया।