मधुपुर। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के कम्हरिया गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार की रात करीब आठ बजे बाइक की चपेट में आकर दयाराम (75) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार भी चुटहिल हो गया। घटना की सूचना होने पर घरवाले वृद्ध को जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने देखते ही दयाराम को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कहा कि दयाराम राजमार्ग पार कर रहे थे, तभी वह बाइक की चपेट में आ गए।