फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल कर्मी का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । अनपरा थाना क्षेत्र में एनसीएल के ककरी आवासीय परिसर में बुधवार को एक कर्मचारी का शव उसी के घर में पंखे से लटकता मिला। घर में पत्नी के न मिलने से हत्या या आत्महत्या में मामला उलझ गया है। एनसीएल कर्मी मयंक शुक्ला (32)का शव उसी के आवास में नायलान की रस्सी के सहारे पंखे से लटकता मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और प्रारंभिक जांच के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह के मुताबिक आवास में उसकी पत्नी नहीं मिली। मूल रूप से मध्य प्रदेश के कटनी निवासी मयंक ने लव मैरिज की थी। पड़ोसियों से जानकारी मिली है कि उसका पत्नी से हमेशा विवाद भी हुआ करता था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि क्या घटना के दिन उसकी पत्नी घर में थी या नहीं। मयंक ककरी एनसीएल परियोजना में फीटर के पद पर कार्य करता था। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें