फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में नौ व्यक्ति खतरनाक हथियारों सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर में नौ लोग हथियारों के साथ गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। जिला पुलिसने नौ व्यक्तियों को उस समय खतरनाक हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जब वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस पटियाला जोन अमरदीप सिंह राय ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार नौ व्यक्तियों से नौ पिस्तौल सहित कई कारतूस बरामद किए हैं, जो असामाजिक तत्वों द्वारा यूपी से पंजाब में मुहैया कराए गए हैं। इनमें से पांच के खिलाफ थाना लहरा और चार के खिलाफ थाना संदौड़ में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से आठ व्यक्तियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ बहादरसिंहवाला के सहायक थानेदार अवतार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर लखवीर सिंह लक्खी वासी खडियाल रोड महलां थाना छाजली, राजविंदरसिंह वासी आलमपुर, संसार सिंह वासी धर्मपुरा (मानसा), मनदीप सिंह वासी रामगढ़ संधुआंथाना लहरा और संदीप सिंह उर्फ घोड़ा निवासी लहरा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना लहरा में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने छापामारी कर गागा रोड से लखवीर सिंह, राजविंदरसिंह, संसार सिंह और मनदीप सिंह को गिफ्तार किया है। जबकि संदीप सिंह उर्फ घोड़ा मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इनसे पांच पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
अपने पिता को मारना चाहता था लक्खी
आईजी राय ने बताया कि तफ्दीश दौरान यह बात सामने आई कि लखवीर सिंह लक्खी का साल 2016 से अपने पिता जरनैल सिंह के घर के बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था और वह अपने पिता को मारने के लिए असला खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के कत्ल का बदला लेना चाहता था राजविंदर
पूछताछ दौरान राजविंदर सिंह ने स्वीकार किया कि 1993 में उसके पिता दर्शन सिंह का भीम सिंह वासी आलमपुर व अन्य लोगों ने कत्ल कर दिया था और अपने पिता के कत्ल का बदला लेने के लिए उसने असला खरीदा था। आईजी राय ने बताया कि इसी तरह पुलिस टीम ने मुखबरी के आधार पर कर्मजीत सिंह वासी बीहलां जिला बरनाला, इलियास वासी तखर खुर्द थाना संदौड़, रमजान मोहम्मद वासी मुबारकपुर चुघा थाना संदौड़, मनदीप सिंह मेंडी वासी महलां चौक, लखवीर सिंह वासी भुंदन जिला संगरूर और मोहम्मद अकरमवासी गंगोह जिला सहारनपुर (यूपी) के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना संदौड़ में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इन्हें महोली से कंगनवाल के मध्य नहर के पास से गिरफ्तार करके चार पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं। इन्होंने सारा असला मोहम्मद अकरम वासी गंगोह जिला सहारनपुर (यूपी) से खरीदा था। पुलिस पूछताछ कर रही है।

फोटो:21एसजीआरपी01:संगरूरमें पत्रकारों को जानकारी देते हुए आईजी अमरदीप सिंह राय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें