फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे से युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मेहुड़ी गांव में शुक्रवार को मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से चालक मोनू (22) की पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। जिला अस्पताल में घायल का उपचार हुआ। देर शाम खेत की जोताई करने के बाद मोनू ट्रैक्टर लेकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में सड़क पानी ले जाने के लिए एक किसान ने पाइप बिछाया था। मोनू का कहना है कि कई बार उसने किसान को पाइप हटाने के लिए कहां, लेकिन वह नहीं सुना। इससे नाराज होकर वह ट्रैक्टर पाइप पर से चढ़ाते हुए लेकर आगे बढ़ा। इससे नाराज होकर दो युवक लाठी-डंडे से चालक को पीटना शुरू कर दिया। अत्यधिक सिर में चोट लगने से मोनू अचेत हो गया। शोर-गुल सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल की तहरीर पर तियरा नायक निवासी अनिल और गोविंद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर उनकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें