फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से किशोरी और लाइनमैन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल/चुर्क। कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में सोमवार की देर शाम बांस की बल्ली में हाईवोल्टेज विद्युत करेंट उतरने से प्रिया कुमारी (14) पुत्री सुमंत कुमार बेहोश हो गई। उसे घोरावल सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुमंत कुमार ने बताया कि दो साल पूर्व उसके दरवाजे पर हाईवोल्टेज तार टूटकर गिर चुका है। तीन महीने पहले भी एक बार तार टूटकर घर पर गिर चुका है। तहसील दिवस में भी शिकायत कर चुका है बावजूद समस्या का हल नहीं हो सका। वहीं, चुर्क के वार्ड नंबर आठ में मंगलवार की सुबह नौ बजे पोल के सपोर्टर में करेंट आने से विरेंद्र की गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, करमा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में करेंट से संविदा लाइनमैन घायल हो गया। वह बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। घटना मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। सूचना देने के घंटे भर बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुुंची। इसके बाद घरवाले लाइनमैन को जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने करमा थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव निवासी अशोक यादव (35) को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें