विंढमगंज। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना पुलिस ने मंगलवार को झारखंड बॉर्डर से सटे गांवों व जंगल, पहाड़ों पर सघन कांबिंग की। वाराणसी से आई क्विक एक्शन टीम के निरीक्षक संतोष सिंह व थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के अगुवाई में पुलिस व पीएसी के जवानों ने ग्राम पंचायत धरतीडोलवा, हरपुरा, छतवा, छतरपुर, गोइठा, जामपानी, सुखडा के जंगलों में संघन कांबिंग की। गांव के लोगों से वार्ता भी की। बताया कि आगामी समय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यदि आपके इलाके में किसी तरह का कोई अनजान व अपरिचित व्यक्ति दिखता है और उसकी गतिविधियां कुछ गलत तरीके से समझ में आती हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस आपके हर संभव मदद करने को तैयार है। किसी भी सूरत में अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा।