मधुपुर। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे किसान छोटेलाल (40) का शव पानी से भरा गड्ढे में मिला। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि छोटेलाल का शव उसके खेत के समीप पानी मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कैसे हुई इसका पता चलेगा।