फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर लाइसेंस का संचालित हो रहा अस्पताल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में संचालित हो रहे अवैध निजी क्लीनिक एवं अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को राबर्ट्सगंज नगर में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रेम प्रकाश की अगुवाई में टीम ने कई अस्पतालों में छापेमारी की। इस दौरान बगैर लाइसेंस के संचालित हो रहे मधुरिमा हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। इसकी भनक लगते ही नियमों को ताख पर रख कर संचालित हो रहे कई अस्पतालों को बंद कर उनके संचालक फरार हो गए।
जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से नियमों का उल्लंघन कर अधिकांश क्लीनिक और निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। इतना ही नहीं कई अस्पतालों के पास लाइसेंस भी नहीं है। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने डिप्टी सीएमओ की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम कार्रवाई करने के लिए बनाई है। शनिवार को राबर्ट्सगंज में टीम ने छापेमारी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रेम प्रकाश ने बताया कि राबर्ट्सगंज नगर में संचालित मधुरिमा हॉस्पिटल के संचालक के पास विभाग से लाइसेंस न होने के कारण उसको सील कर अग्रिम कार्रवाई जा रही है। वहीं मनकों को पूरा न करने वाले हाइड्रोसिल एवं बवासीर क्लीनिक और चुर्क तिराहे के पास संचालित जीवन दीप हॉस्पिटल के संचालक को नोटिस जारी किया गया है। जांच टीम के पहुंचने से पहले संचानक जीवन दीप हास्पिटल को बंद कर फरार हो गए थे। संचालकों को कागजात के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। कहा कि कार्रवाई से बचने के लिए अस्पतालों को बंद कर भागने वाले को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। सीएमओ डॉ एसपी सिंह ने कहा कि अवैध ढंग से संचालित हो रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई जारी होगी। जरूरत पड़ने पर संबंधितों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें