ओबरा। अलग-अलग मामलों में हुए विवाद में ओबरा पुलिस ने दस लोगों ंका चालान कर दिया। ओबरा कस्बे के चूड़ीगली में बृहस्पतिवार की शाम आधा दर्जन लोगों ने शादिक अंसारी के यहां हमला बोलते हुए सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने का प्रयास किया। नशे में धुत हमलावरों ने सांप्रदायिक विरोधी अपशब्द कहने के साथ उनके दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के कारण मामला आगे नहीं बढ़ा। लोगों की सूचना पर पहुंची डायल सौ पुलिस ने आरोपी नीरज को धर दबोचा। हालांकि अन्य उत्पाती मौके से फरार हो गए। सप्ताह पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच तनाव से हुए शांतिभंग में पुलिस ने कई लोगों का चालान किया था। शादिक अंसारी की तहरीर पर पुलिस ने नीरज वर्मा, वीरेंद्र कुमार एवं विकास कुमार को शांतिभंग में चालान कर दिया है। उधर एक अन्य मामले में चूड़ीगली शीतला मंदिर के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जटाशंकर, शिवसागर, हुसैन, इमामुद्दीन, सोनू, मोनू एवं छोटू को ओबरा पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है।