फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर की निशानेदी पर चोरी की पांच बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित चाचा नेहरू पार्क के समीप मंगलवार को घेराबंदी कर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को चोरी की बाइक संग गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। चोर की निशानदेही पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने छिपाकर रखी गई चोरी की पांच बाइक को बरामद कर लिया। यह जानकारी बुधवार को शहर कोतवाली में एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने दी। एएसपी ने कहा कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे चाचा नेहरू पार्क के समीप मुखबिर की सूचना पर सिटी सीओ राहुल मिश्रा की अगुवाई में स्वाट टीम प्रभारी और कोतवाल सीपी पांडेय ने चोरी की बाइक के साथ भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव निवासी राजेश यादव पुत्र स्व. जवाहर लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी चोपन थाना क्षेत्र के नितापुर गांव निवासी पप्पू उर्फ रामशृंगार कन्नौजिया फरार हो गया। उन्होंने बताया कि राजेश यादव की निशानदेही पर कस्बा चौकी प्रभारी कुमार संतोष और स्वाट टीम के एसआई मो. अरशद ने कई जगहों पर छापेमारी कर चोरी की पांच बाइक को बरामद किया। पूछताछ के दौरान चोर ने बताया कि चेारी की बाइकों का नंबर प्लेट और चेचिस नंबर बदल कर बेच देते हैं। राजेश अपने फरार साथी के साथ वर्ष 2016 में एक ट्रक चालक की हत्या कर सीमेंट लूट लिया था। पकड़े गए एवं फरार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। राजेश का चालान कर दिया गया। एएसपी ने वाहन चोर को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। स्वाट टीम प्रभारी को फरार आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें