सोनभद्र। जिला अस्पताल में बुुधवार की सुबह करीब दस बजे उपचार के दौरान लावारिस घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक घरवालों के बारे में पता लगाया जा रहा है। एंबुलेंस कर्मियों ने घायल को भर्ती कराया था।