फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी के तीन बाद महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र दुद्धी में तीन दिन पूर्व नसबंदी कराने वाली फूलमती (25) पत्नी राजेश निवासी रन्नो की बुधवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। नसबंदी के दौरान ही महिला की हालत गंभीर हो गई थी। इस पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। पति ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती, जिसके कारण उसकी पत्नी की जान चली गई। पुलिस ने शव का पीएम करवाकर घरवालों को दे दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में 24 फरवरी को डॉक्टरों ने नौ महिलाओं की नसबंदी की थी। ऑपरेशन के बाद दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रन्नो गांव निवासी फूलमती की तबीयत खराब हो गई। जांच में उसे टाइफाइड निकला। हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन घरवाले दो दिनों तक उसे नहीं ले गए। मंगलवार की रात करीब नौ बजे अचानक फूलमती की हाल बिगड़ गई। डॉक्टर ने गांव की आशा कार्यकर्ता के साथ उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां भोर में भर्ती हुई फूलमती की सुबह पौने 11 बजे मौत हो गई।
उधर सीएचसी दुद्धी के प्रभारी मनोज एक्का ने कहा कि ऑपरेशन के बाद फूलमती ने पेट में दर्द व बुखार की जानकारी दी थी। उसका उपचार किया जा रहा था, अत्यधिक तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी कैसे मौत हुई उन्हें पता नहीं है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने कहा कि फूलमती के घरवाले उसे गंभीर हालत में ले आए थे। बेहतर उपचार के लिए बीएचयू रेफर किया जा रहा था कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें