फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस के धक्के से ऑटो पलटी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में मंगलवार की दोपहर जिला अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम कराकर ऑटो से कुरहुल गांव ले जाते समय तेज रफ्तार रोडवेज बस ने धक्का मार दिया। जिससे ऑटो में सवार कुरहुल गांव निवासी रामजियावन चेरो(35) एवं चोपन निवासी राहुल(25) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति को हल्की चोटें आई। सूचना पर डायल100 एवं चोपन पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दिया। वहीं रोडवेज बस को लेकर चालक मौके से फरार हो गया। बता दें कि सोमवार को दोपहर में कुरहुल गांव में बच्चे को बचाने के चक्कर में कुरहुल निवासी सुलेंद्र चेरो(25) की नाले के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद जिला अस्पताल से शव को वापस घर कुरहुल गांव परिजना और रिश्तेदार ले जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें