फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे की संपति उठा ले गई संत कबीर नगर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के कंजड़ बस्ती में गुरुवार को स्थानीय पुलिस की सहयोग से संत कबीर नगर जिले के खलिलाबाद थाने की पुलिस ने कुर्की की।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली में पहुंचे खलिलाबाद थाने के सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र तिवारी ने कोतवाल भारत भूषण तिवारी को बताया कि उनके थाना क्षेत्र में 19 अगस्त 2017 को एक महिला के साथ 40 हजार रुपये की लूट हुई थी। बैंक से महिला रुपये निकाल कर अपने घर जा रही थी कि रास्ते में लूट हो गई। उक्त मामले में नावडार निवासी सावित्री की तहरीर पर राबर्ट्सगंज के कंजड़ बस्ती विकास नगर निवासी महेंद्र कंजड़ के खिलाफ लूट का मुकदमा कायम है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी की चल/अचल संपत्ति कुर्क करनी है। कोतवाल ने फोर्स के साथ दारोगा उमेश यादव को खलिलाबाद पुलिस के सहयोग में भेजा। पुलिस के मुताबिक आरोपी के मकान में रखे सामानों को पुलिस ने कुर्क करना शुरू किया तो आरोपी के घरवालों ने विरोध शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों को उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कहीं तो वे लोग शांत हो गए। इसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई को पूर्ण की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें