कोन। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पिपरखाड़ में करोड़ों रुपये की लागत से बने एकलव्य मॉडल विद्यालय व आईटीआई स्कूल का निरीक्षण किया। विद्यालय का कार्य अधूरा मिलने पर नाराजगी जाहिर की और कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम के अधिकारियों को फटकारा। निर्माण के नाम पर दो करोड़ का गबन होने की जानकारी होने के बावजूद अब तक कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर न होने पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण कार्य की तकनीकी जांच भी कराने को कहा। डीएम ने कहा कि विद्यालय चालू कराने में कोई लापरवाही न बरती जाए, वरना संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आईटीआई स्कूल का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि यहां बिजली, पेयजल की व्यवस्था कराकर स्कूल विभाग को हैंडओवर किया जाए। कार्यदायी संस्था यूपी पीसीाएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त भवन में पानी व बिजली की व्यवस्था 10-15 दिनों मे पूरा कराकर हैंड ओवर करें ताकि स्कील्स डेवलपमेंट का संचालन शुरू कराया जा सके। ग्राम पंचायत पिपरखाडं में 2011 तत्कालीन बीएसपी की सरकार में स्वीकृति एकलव्य विद्यालय का शिलान्यास हुआ था जो पिछली सपा सरकार 2015 मे 11-37 करोड़ की लागत से भवन बनकर तैयार है। तबसे यह बंद है। ग्रामीणों की मांग पर कुछ महीने पहले सदर विधायक भूपेश चौबे ने यहां का निरीक्षण किया था और उसके जल्द संचालन का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था। निरीक्षण के दौरान एएसपी ओपी सिंह, सीओ ओबरा भाष्कर वर्मा, ग्राम प्रधान विजय तिवारी, प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।