फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ मिला युवक का शव,हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नगर स्थित भाऊराव देवरस पीजी कालेज के पीछे झाड़ियों के बीच मंगलवार की रात मल्देवा गांव निवासी एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या की आशंका तथा मृतक के पिता के निशानदेही पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, नगर से सटे मल्देवा गांव निवासी मनोज कुमार अग्रहरि के चार लड़के है। तीसरे नंबर का लड़का 23 वर्षीय दिनेश कुमार दुद्घी नगर में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के बाउंड्री के पास सड़क किनारे चाय, पकौड़ी व अंडा की दुकान चलाता था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे प्रतिदिन की भांति दिनेश दुकान बंद कर बाइक से मल्देवा ग़ांव स्थित अपने घर के लिए निकला था। जब रात नौ बजे तक वह घर नहीं पहुंचा, तब उसके पिता मनोज उसका पता लगाने के लिए के लिए घर से दुद्धी बाजार जाने लगे। घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कालेज के पीछे संपर्क मार्ग पर अपने बेटे की बाइक मार्ग पर खड़ा पाया। बाइक देख वे वहीं अपने बेटे को खोजने करने लगे। जहां से लगभग 50 मीटर दुद्धी नर्सरी ( पौधशाला) जाने वाले मार्ग पर एक स्थान पर झाड़ियों के बीच खून से लथपथ दिनेश दिखाई दिया। तब तक दिनेश की मौत हो चुकी थी। ये देखते ही वे दहाड़े मार कर रोने लगे और इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी। सूचना पर सीओ संजय वर्मा व प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पिता के निशानदेही और मौखिक आरोप पर पुलिस ने रात 11 बजे ही दबिश देते हुए एक युवक को एक घर से उठाकर पूछताछ में जुट गई है। उधर घटना से समूचे नगर में सनसनी फैल गई। सीओ संजय वर्मा का कहना है कि मृतक के पिता के दिए तहरीर के आधार पर अवनीश कुमार उपाध्याय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का खुलासा शीघ्र पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें