फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई कमाने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी मनीष कुमार (27) चेन्नई कमाने गया था। वहां दस अगस्त को सड़क हादसे में मनीष घायल हो गया और उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मंगलवार को मृतक के घरवालों को हुई तो कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार की रात में युवक का शव उसके घर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रघुनाथपुर गांव निवासी पारसनाथ के दो बेटों में मनीष बड़ा था। घर से छह माह पूर्व मनीष कमाने के लिए चेन्नई गया था। दस अगस्त को चेन्नई के कांचीपुरम जिले में बोलेरो ने मनीष की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में काम करने वाले युवकों ने मनीष को एक अस्पताल में भर्ती कराया। 11 अगस्त की सांय चार बजे घायल की मौत हो गई। 12 अगस्त को शव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के मामा बुड़हर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि परिचित एक व्यक्ति चेन्नई से शव को लेकर रघुनाथपुर आ रहे हैं। मनीष काम करके घर का खर्च चलाता था और उसे नाबालिग एक लड़की और एक लड़का है। उन्होंने जिला प्रशासन ने मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक मनीष का शव उसके घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें