फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी को धमकी: एक करोड़ रुपये दे दो, नहीं तो होगा बुरा अंजाम, जांच में जुटी सोनभद्र पुलिस

Sun, 06 Feb 2022 12:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

घोरावल के सराफा व्यापारी पन्नालाल से रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर एक करोड़ रुपए रंगदारी मांगी है। न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई  है। भयभीत व्यापारी ने पुलिस को सूचना देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सराफा व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में सराफा व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार की सुबह अज्ञात बदमाश ने फोन से रुपये न मिलने पर व्यापारी को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। भयभीत व्यापारी ने पुलिस को सूचना देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना से नगर के अन्य व्यापारी भी सहमे हुए हैं।

विज्ञापन

 
घोरावल नगर के वार्ड नंबर 10 मुक्खा मोड़ पर पन्नालाल की घर में ही सराफा की दुकान है। व्यापारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब सात बजे उनके मोबाइल नंबर एक फोन आया। फोन करने वाले ने एक करोड़ रुपये की मांग की। कहा कि यह रुपये उसे शीघ्र नहीं दिए गए तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

इतना कहते ही बदमाश ने फोन काट दिया और उसका नंबर भी बंद हो गया। रंगदारी मांगने से सहमे व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पाया है।  इस बाबत कस्बा चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें