फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: नगर पालिकार ने 50 अतिक्रमणकारियों को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में ओवरब्रिज के नीचे गुमटियां आदि रखकर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कमर कसना शुरू कर दिया है। नगर पालिका ने करीब 50 अतिक्रमणकारियों को नोटिस थमाते हुए खाली करने को कहां है, लेकिन अब तक एक भी नहीं हटे हैं। नगर पालिका शीघ्र अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू करेगा। अतिक्रमणकारियों से ही खर्च वसूला जाएगा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर के चंडी तिराहे से नवीन सब्जी मंडी समिति से आगे ओवरब्रिज के नीच जगह-जगह गुमटी, टीनशेड लगाकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। जबकि पिछले साल फोर्स के साथ एसडीएम, सीओ और ईओ ने खाली कराया था। अब एक बार फिर नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमणकारियों को खदेडने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। नगर पालिका प्रशासन की मानें तो कुछ दिन पूर्व करीब 50 लोगों को अतिक्रमण करने के रूप में चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिनों में खाली करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा समाप्त हो जाने के बाद भी दुकानों को नहीं हटाया। बल्कि कब्जा करने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने गुमटी आदि को जब्त करते हुूए अतिक्रमणकारियों से हटाने में आने वाला खर्च वसूलने की तैयारी में जुट गया है। जल्द हइी अतिक्रमण हटाने की अभियान शुरू करने की तैयारी है।
अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने बताया कि ओवरब्रिज के नीचे अवैध कब्जा करने के आरोप में लगभग 50 लोगों को नाटिस जारी की गई है, लेकिन किसी ने खाली नहीं किया है। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से जेसीबी, क्रेन लगाकर अतिक्रमण को हटाया जाएगा। हटाने में आने वाला खर्च संबंधितों से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें