फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान का शिक्षण बनाएं प्रभावशाली

Sat, 04 Apr 2015 11:59 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल बीना में शनिवार को विज्ञान का शिक्षण रूचिकर और प्रभावशाली बनाने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन


 इस दौरान भौतिक विज्ञान में यात्रिंकी का प्रभावशाली शिक्षण, रसायन  विज्ञान के पठन-पाठन में शिक्षण तकनीक का उपयोग और जीवविज्ञान में जीन कांसैप्ट विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।

बतौर मुख्य अतिथि बीना परियोजना के उप महाप्रबंधक खान एसपी सिंह ने डीएवी राबर्ट्सगंज जोन के क्षेत्रीय निदेशक एलआर सैनी, बीना परियोजना के वित्तीय प्रभारी केएल साहू,
विज्ञापन


कार्मिक विभाग के हर्षवर्धन मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कहा कि कार्यशालाओं के जरिए शिक्षण विधि को रूचिकर बनाने के लिए नवीनतम तकनीक की सीख मिलती है।
विज्ञापन


 प्रत्येक विद्यालय में इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। विषय विशेषज्ञों ने बारी-बारी से भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान पर व्याख्यान प्रस्तुत किए और नवीनतम तकनीक एवं रूचि में आ रहे बदलाव पर चर्चा की। प्रधानाचार्य एके सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें