फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति नहीं लगेगी पटाखा की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दीपावली व छठ पर्व को लेकर रविवार को स्थानीय कोतवाली में शांति समिति की बैठक सीओ आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। त्योहारों को शांति पूर्ण ढंग से मनाने की रूपरेखा बनाई गई। बैठक के बाद अफसरों ने छठ घाट का निरीक्षण वहां सफाई, प्रकाश आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीओ आशीष मिश्रा ने कहा कि पटाखा की दुकानें टाउन क्लब मैदान पर नगर पंचायत के अधीन लगेगी। इसके लिए अनुमति लेनी जरूरी है। बिना अनुमति के कोई भी दुकान नहीं लगा सकेगा। उन्होंने सराफा व्यवसायियों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया। दुकानों पर निजी गार्ड और सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था करने की सलाह दी। कहा कि छठ घाटों पर व्रतधारी महिला-पुरुषों के अलावा घर के लोग ही रहेंगे। तालाबों पर एक तैराक अनिवार्य रूप से रहेगा, ताकि कोई घटना दुर्घटना से बचा जा सके। इस दौरान वक्ताओं ने कस्बा से कोतवाली रजखड़ घाटी में स्थानांतरित होने के बाद से नगर में जाम व पटरियों पर अतिक्रमण बढ़ने की समस्या रखी। अफसरों ने इसके समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में तहसीलदार दुद्धी ब्रजेश वर्मा, सीओ आशीष मिश्रा, प्रशिक्षु सीओ अमित कुमार, कोतवाल श्रीकांत राय, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, सचिव कमल कानू, जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया अग्रहरि, सचिव सुरेंद्र गुप्ता, कुलभूषण पांडेय,चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, ईओ भारत सिंह, सदर कल्लन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें