फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News : मनमाने ढंग से दौड़ रहे ई-रिक्शा पर कसा शिकंजा, 70 का चालान, 05 सीज, जारी रहेगा अभियान

Tue, 25 Feb 2025 06:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया और मनमाने ढंग से चल रहे ई-रिक्शा पर शिकंजा कसा। पांच वाहन सीज किए और सत्तर वाहनों का चालान काटा गया। जानकारी के अनुसार नियम के विरूद्ध अतिरिक्त सवारी बैठाकर जाने पर सवारी को उतारा भी गया।
विज्ञापन
ई-रिक्शा को लेकर अभियान चलाया गया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर मनमाने ढंग से चल रहे ई-रिक्शा पर कार्रवाई की। नगर के विभिन्न इलाकों में चले अभियान के दौरान 70 ई-रिक्शा का चालान किया। पांच को सीज किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को असुरक्षित ढंग से बैठाकर चल रहे टेंपो चालकों को भी टीम ने रोककर कड़ी हिदायत दी।

विज्ञापन


दो दिवसीय अभियान के पहले दिन एआरटीओ धनबीर यादव, यातायात प्रभारी अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने बढ़ौली चौराहा, धर्मशाला चौक, घोरावल रोड, पन्नूगंज मार्ग सहित अन्य क्षेत्रों में जांच की। बिना ड्राइविंग लाइसेंस ही ई-रिक्शा चला रहे कम उम्र के चालकों को चिह्नित कर उनका चालान किया। बगैर कागजात के पांच ई-रिक्शा को सीज किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


चार से अधिक सवारी बैठाकर चल रहे ई-रिक्शा को रोककर अतिरिक्त सवारी उतरवाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें