फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भाकपा ने किसानों के धरने का किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के भैसवार गांव में चकबंदी में गड़बड़ी को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। रविवार को भी सेमरीहवा टोला बछनार बिरबाबा देवस्थान पर 40वें दिन किसानों का धरना जारी रहा।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के ग्राम इकाई सचिव परमानंद पटेल ने धरने का नेतृत्व किया। रविवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोग भी इस धरना- प्रदर्शन में शामिल हुए। महेंद्र सिंह ने कहा कि वे लोग किसान यूनियन को समर्थन कर रहे है। किसानों के साथ मिलाकर न्याय दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवादी किसान सभा मिर्जापुर के सदस्य त्रिलोकीनाथ मौर्य, कन्हैया लाल श्रीवास्तव ने धरना में पहुंचकर किसानों को समर्थन देते हुए कहे कि अगर इस धरने से भैसवार के किसानों की समस्या हल नहीं होती है, तो जिला पर धरना दिया जाएगा। कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य देवनाथ मौर्य भी धरने में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भैसवार में चकबंदी मे अनियमितता है। सही ढंग से जांच कर चकबंदी की जाए, नहीं तो तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस धरना प्रदर्शन मे महेंद्र सिंह, बुल्लू मौर्य, भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति सोनभद्र के जिला सचिव संजय कुमार यादव, मोहन कोल, झग्गड़ सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें