फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले ने किया तहसील पर प्रदर्शन

Sat, 16 Jan 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा माले के  कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राबर्ट्सगंज तहसील पर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूपी सरकार पर राजनीतिक दलों के नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और जिले को अकालग्रस्त घोषित करने की मांग भी की ।
विज्ञापन



सभा में पार्टी के राज्य स्थायी समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जिले में अकाल की स्थिति के कारण किसान मजदूर बदहाल हैं। वहीं शासक दलों के संरक्षण में खनिज व वन माफिया एवं अपराधी आदिवासियों, दलितों, गरीबों पर जुल्म ढा रहे हैं। गरीबों की जमीनें दबंग कब्जा कर रहे है और विरोध करने पर मारपीट कर रहे हैं।


पुलिस व पूरे प्रशासनिक तंत्र ने दबंगों, अपराधियों  को लूट व दमन की पूरी छूट दे रखी है।  माले नेता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार केवल बात कहने में मस्त है और प्रदेश सरकार माफिया राज में बदल गया है। उन्होंने  कहा कि बसपा को केवल सरकार बनाने और इसके लिए सर्वजन को खुश करने की चिंता है।
विज्ञापन



कांग्रेस तो कहीं है ही नहीं। सभा के बाद राजनीतिक कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर रोक लगाने, जिले को अकाल ग्रस्त घोषित करने, खदान दुर्घटनाओं के जिम्मेदार लोगों को दंडित करने, गरीबों की जमीनें कब्जा करने की साजिश बंद  करने, काम व मजदूरी की गारंटी करने, गरीबों को राशन, दवा इलाज की व्यवस्था करने समेत कई अन्य मांगों से जुड़ा पत्र एसडीएम को सौंपा गया। सभा की अध्यक्षता सुखराज मौर्य ने की।


इस मौके पर विजय कोल, राम प्रवेश, जवाहर, मोहम्मद कलीम, ईश्वर दयाल, लालजी भारती, दीनानाथ भारती, नंदू, महेंद्र, कल्लू पटेल, बाबूलाल भारती, राजदेव गोड़, राममूरत, जुबैदा खातून भागमती, हरी प्रसाद, राजकुमार, फूलवंती, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें