फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भगत सिंह की जयंती मनाकर भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अनपरा थाना के प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन देते श्रमिक संगठन के लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पटवध स्थित जिला कार्यालय पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिला सचिव आरके शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के विचारों और संघर्ष को याद किया। उन्होंने जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया।
भाकपा नेताओं ने बताया कि दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर संयुक्त वाम दलों की ओर से सद्भावना दिवस मनाया जाएगा।
इस दौरान रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद और संचालन जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान अमरनाथ, बसावन गुप्ता, चंदन प्रसाद, नागेंद्र कुमार, प्रेमचंद, गुलाब निडर, जगबंधन गोंड, रामविलास कोल, लक्ष्मण भुइयां, मंगरी देवी, फुलमती, मोहम्मद मुस्तफा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें