फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ढाई दिन में 723 किमी साइकिल यात्रा की

विज्ञापन
अयोध्या में म्योरपुर के संतोष गुप्ता
विज्ञापन
म्योरपुर। म्योरपुर के युवा संतोष कुमार गुप्ता ने साइकिल से अयोध्या की यात्रा पूरी की। व्यवसायी संतराम गुप्ता के पुत्र संतोष कुमार गुप्ता ने लगभग ढाई दिनों में कुल 723 किलोमीटर की यात्रा पूरी की।
विज्ञापन

संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि वह 15 जून को सुबह 11 बजे म्योरपुर से साइकिल से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज और अंबेडकर नगर होते हुए करीब 353 किलोमीटर की दूरी तय की और 16 जून को सुबह 10 बजे अयोध्या पहुंच गए। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दर्शन-पूजन और भ्रमण के बाद उसी दिन रात 11 बजे उन्होंने वापसी यात्रा शुरू की। अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर और वाराणसी मार्ग से लगभग 370 किलोमीटर का सफर तय किया। 17 जून की रात करीब 12 बजे म्योरपुर लौटे। यात्रा के दौरान उन्होंने लगभग 100 लीटर पानी का सेवन किया। संतोष कुमार गुप्ता मुंबई में स्थित एक कंपनी में एआई इंजीनियर हैं। बताया कि साइकिलिंग और तैराकी का बचपन से शौक रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें