फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया; चार साल बाद मिला न्याय

Mon, 14 Jul 2025 09:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दुष्कर्म के दोषी को सजा सुनाई गई है। मार्च 2021 में उसने नाबालिग को झांसा देकर दुष्कर्म किया था। कोर्ट ने आरोपी पर जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonbhadra News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने सोमवार को दोषी सुरेश को 20 साल की सजा सुनाई। अदालत ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न देने पर एक महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इसमें से 8 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के मुताबिक जुगैल थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी नाबालिग पीड़िता ने जुगैल थाने में 13 मार्च 2021 को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि जुगैल थाना क्षेत्र के खरहरा टोला गौरघट्टी गांव निवासी सुरेश करीब एक साल से उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करता रहा। अब वह दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है।

सात मार्च को उसने यह धमकी दी कि तुम रास्ते से हट जाओ, नहीं तो हत्या कर दूंगा। तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने विवेचना की और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में सुरेश के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन


सोमवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने 8 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर सुरेश को दोषी करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें