फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कल से सुबह सात बजे से चलेगी कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी को देखते हुए अब एक मई से न्यायालय का संचालन सुबह सात बजे से होगा। हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में कोर्ट संचालन का समय बदला गया है। दोपहर एक बजे तक संचालन होगा।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश रवींद्र विक्रम सिंह ने बताया है कि मई व जून के लिए जनपद न्यायालय का समय सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं सोनभद्र बार एसोसिएशन व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रस्ताव के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है।
जनपद न्यायालय के अलावा बाह्य न्यायालय ओबरा, दुद्धी व ग्राम न्यायालय घोरावल में न्यायालय का समय भी सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। कार्यालय का समय प्रातः 6.30 बजे से अपराह्न 01.30 बजे तक होगा। इस बीच मध्यावकाश 10.30 बजे से 11.00 बजे तक होगा। बेल पर सुनवाई सुबह 8:30 बजे से होगी। एक जुलाई से पुनः नियमित समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कोर्ट चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें