फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय को मिलेगी चौबीस घंटे बिजली

Fri, 01 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी में निर्माणाधिन 33केवीए विद्युत सब स्टेशन।
विज्ञापन
 जनपद न्यायालय को बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए 33 केवीए विद्युत सबस्टेशन का निर्माण कराया जा रहा। जो तहसील पार्क के निकट हो रहा है। इसके बन जाने से जनपद न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों को 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी। न्यायालय को अलग फीडर से जोड़ा जाएगा और इसका संचालन छपका पावर हाउस कंट्रोल रूम से होगा। इसके बन जाने से न्यायालय और कार्यालय के कामकाज में बिजली बाधक नहीं बनेगी।  
विज्ञापन


बता दें कि जनपद न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों में बिजली की अनियमित कटौती की वजह से कामकाज प्रभावित होता था। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर लगा है, बावजूद इसके भरपूर बिजली न मिलने से पेरशानी होती थी। शासन ने इसे गंभीरता से लिया और अब 33 केवीए विद्युत सबस्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 400 केवीए का ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा। इसके अलावा छपका पावर   हाउस के कंट्रोल रूम से इसका संचालन होगा। छपका पावर हाउस से इसे अलग फीडर से जोड़ा जाएगा। सबस्टेशन का निर्माण होने से न्यायालय में कामकाज करने वाले लोग बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें