फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: केकरहवा नदी पार करते तेज बहाव में बहे दंपती, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के बरखोरहा गांव निवासी दंपती छतीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर केकरहवा नदी के तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों की मदद से पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि पति का शव मिला। दोनों नदी पार रहे थे। बरखोरहा गांव निवासी प्रभु चेराे (55) अपनी पत्नी जिरवा देवी (50) के साथ छत्तीसगढ़ के दोलंगी में स्थित अपने पाही वाले खेत पर गए थे। वापसी के दौरान वह केकरहवा नदी पार कर रहे थे, इसी दौरान तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया। पानी के साथ वे बहने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जिरवा देवी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रभु चेरो पानी की तेज धार में लापता हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों की खोजबीन शुरू की। करीब 24 घंटे के प्रयास के बाद बृहस्पतिवार की शाम प्रभु चेरो का शव केकरहवा घाट के पास मिला। सूचना पर मौके पर बरखोरहा गांव के ग्राम प्रधान सूरजमन यादव भी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। प्रभु चेरो की छह संतान हैं। इनमें चार बेटियां और दो बेटे हैं। अभी तीन बेटियों की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें