फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में घायल दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना इलाके में सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल दंपती की जिला अस्पताल लोढ़ी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बताते हैं कि करमा थाना क्षेत्र से सटे मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना इलाके के धनावल गांव निवासी सूर्यपाल (42) अपनी पत्नी नन्हकी (40) के साथ किसी काम से ददरा पहाड़ी इलाके में गए थे। सोमवार को अमिलिया गांव में हिंदुआरी-मिर्जापुर मार्ग पर किसी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हे स्थानीय लोगों ने सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। वहां से स्थिति गंभीर देख परिजन उन्हें लेकर सोमवार की देर शाम जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान दंपती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची लोढ़ी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें