पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हेरोइन तस्करी के आरोप में दंपती को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 250 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। इसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है।
सोमवार की दोपहर एसओजी प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा और शाहगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसरी कलां गांव में दबिश दी। टीम ने गांव निवासी ताहौर अली व उसकी पत्नी कुरैसा बेगम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
उनके कब्जे से पुलिस ने 250 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में दंपती ने बताया कि वह अहरौरा और गाजीपुर के एक हेरोइन तस्कर के पास से माल लाकर फुटकर में यहां बेचते हैं। बाद में यह पैसा ऑनलाइन खाते में भेज दिया जाता है। पुलिस ने घर के अंदर से इलेक्ट्रानिक कांटा भी बरामद किया है।