जिले के परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति के लिए बीटीसी प्रशिक्षुओं की काउंसलिंग सोमवार को हुई। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में काउंसलिंग कराई जा रही है। यहां कुल 150 सीट है। तीन काउंटर पर कर्मचारियों ने काउंसलिंग की।
यूपी सरकार के निर्देश पर प्रदेश भर में होने वाली 15000 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी गई। सोनभद्र में 150 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रामभरन राजभर के निर्देश पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में काउंसलिंग का कार्य शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि परिसर में सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के आवेदकों की काउंसलिंग के लिए अलग-अलग टेबुल बनाए गए थे।
बीएसए ने बताया कि 72 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग 30 और 31 अक्तूूबर को होगी।