फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बीए प्रथम वर्ष के लिए काउंसिलिंग 11 से

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राजकीय पीजी कॉलेज के बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की मेरिट लिस्ट सात जुलाई को महाविद्यालय की वेबसाइट पर जारी होगी। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डा. प्रमोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बीए प्रथम वर्ष अनारक्षित वर्ग मेरिट लिस्ट के समस्त अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 11 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं आरक्षित (ओबीसी, एससी, एसटी) वर्ग के मेरिट लिस्ट के समस्त अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 12 जुलाई को कराई जाएगी। वहीं बीकॉम प्रथम वर्ष व बीएससी प्रथम वर्ष के मेरिट लिस्ट के समस्त अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 13 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक महाविद्यालय परिसर में होगी। काउंसिलिंग के लिए मेरिट लिस्ट के अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश आवेदन पत्र, टीसी, सीसी, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का अंकपत्र प्रमाणपत्र आरक्षित वर्ग से हैं तो नवीनतम जाति प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें