फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सकारात्मक ऊर्जा से मात खाएगा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोविड-19 से बचाव और महिला सशक्तीकरण पर सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने कहा कि सकारात्मक रहकर कोविड-19 को मात दी जा सकती है। घर में सुरक्षित रहने के साथ ही बाहर भी सावधानी बरतने पर जोर दिया। सभी ने घर से जागरूकता की पहल करते हुए कोरोना वारयस को घर के बाहर ही बेदम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

संक्रमण का खतरा रोकने में महिलाओं की क्या भूमिका हो सकती है, इस विषय पर जब वेबिनार में महिलाएं जुड़ीं तो अपने अनुभव साझा किए। गृहणियों ने जहां आयुर्वेद पर जोर देते हुए अजवाइन आदि की पोटल बनाकर परिवार के सदस्यों को देने पर जोर दिया तो डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता, चिकित्सक व शिक्षक महिलाओं ने सकारात्मक विचार और ऊर्जा की बदौलत कोरोना को मात देने, घर से बाहर निकलने से पहले मास्क लगाने और सामाजिक दूरी पर जोर दिया। कहा कि घर चलाने में महिलाओं की भूमिका अहम होती है। इसलिए अगर महिलाएं इसके लिए प्रयास करें तो संक्रमण घर के अंदर नहीं आएगा। मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। आयोजन में 17 महिलाओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें