फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर कर नहीं निडर होकर लगवाएं कोरोना वैक्सीन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड से बचाव की वैक्सीन लगाई जा रही है। आम आदमी डरकर नहीं निडर होकर कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाए। यह पूूरी तरह से सुरक्षित है। यह बातें बुधवार को सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत मारकुंडी के प्राथमिक विद्यालय चकरिया में आयोजित जागरूकता शिविर में डीएम अभिषेक सिंह ने कहीं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि वैक्सीन को लेकर फैलाए जा रहे अफवाहों पर ध्यान न देते हुए टीका लगवाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा की कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में सभी की सहभागिता जरूरी है। कोविड टीका के संबंध में किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित व प्रभावी है। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए हर व्यक्ति को टीकाकरण कराना आवश्यक है। इस वक्त 45 वर्ष अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगने के बाद बुखार आ सकता है लेकिन एक दिन में बुखार ठीक हो जाएगा, इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। एसपी ने कहा कि मुझे भी कोरोना हो गया था, पूर्व में टीके लगवाने से मैं जल्द स्वस्थ हो गया। पुलिस विभाग में हर अधिकारियों व कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक चोपन नवीन कुमार तिवारी, अंजनी कुमार राय, ग्राम प्रधान मारकुंडी उधम सिंह यादव, पूर्व प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता, लालब्रत यादव, रामलाल अगरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें