राबर्ट्सगंज दीप नगर गली में कोरोना मिलने पर सील।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी व बभनी थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी समेत 34 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 1064 हो गई है। शुक्रवार को 44 कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 766 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की। पूर्व में जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर में दो कोरोना पाजिटिव मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनके अलावा 6 संक्रमित लोगों की वाराणसी व एक व्यक्ति की सिंगरौली में मौत हुई है। उधर, चिकित्सकों की टीमें शुक्रवार को भी रेंडम व संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। शुक्रवार को 684 लोगों के सैंपल लिए गए, जबकि पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 704 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 34 पाजिटिव और 670 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक 34295 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 32996 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 1064 पाजिटिव और 31932 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को 44 लोग स्वस्थ भी हुए। अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 766 हो गई है। शुक्रवार को संक्रमित मिले मरीजों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, शुक्रवार को संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने काम शुरू कर दिया गया। एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि सील किए गए एरिया मेें जरूरत की सामग्री की होम डिलेवरी कराई जा रही है। जरूरी काम पड़ने पर ही लोगों को घरों से निकलने का निर्देश दिया गया है।