फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर में भर्ती एक और कोरोना पाजिटिव मरीज की मौत

विज्ञापन
घोरावल नगर में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मेन तिराहे पर सील करते नगर पंचायत कर्मी - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती रेणुकूट निवासी 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित एक मरीज की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बीच मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी समेत 59 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 972 हो गई है। हालांकि 48 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों में से ठीक होने वालों की संख्या 626 हो गई है। इसकी पु ष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की है।उधर, जिला अस्पताल में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती लोगों में से चौबीस घंटे के अंदर दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ज्ञात हो, सोमवार को भी जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई थी। इससे पहले यहां से वाराणसी रेफर कर किए गए पांच और सिंगरौली रेफर किए गए एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। मंगलवार को एक मरीज की मौत होने के साथ ही अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। इस बीच चिकित्सकों की अलग-अलग टीमें मंगलवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेेने में जुटी रहीं। मंगलवार को 1240 लोगों के सैंपल लिए गए। हालांकि पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1178 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई। जिसमें 59 पाजिटिव और 1119 निगेटिव मिले हैं। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 32106 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 31307 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 972 पाजिटिव और 30335 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 799 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक पाजिटिव मिले लोगों में से 626 ठीक हो चुके हैं। जिसमें से 48 मंगलवार को स्वस्थ हुए हैं। जबकि कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मामले 338 हो गए हैं। मंगलवार को संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर बैरिकेडिंग कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, प्रशासन ने भी संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराने का कार्य शुरू करा दिया। एसडीएम केएस पांडेय के मुताबिक संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर बैरिकेडिंग कराई जा रही है। हाट स्पाट वाले इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। लोगों को जरूरत के सामान घर पर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें