फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के 18 लोगों समेत 31 और मिले पाजिटिव

विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के अनपरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर की गई बैरकेडिंग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिले में म्योरपुर ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों के 18 लोगों समेत 31 और पाजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 617 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि रविवार को दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 366 हो गई है। एक्टिव मामले 251 हो गए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमें रविवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। कुछ स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों में संक्रमण की जांच की गई। सीएमओ के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न स्थानों से कुल 1383 लोगों के सैंपल लिए। इस बीच 1378 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई है। इसमें 31 पाजिटिव और 1347 निगेटिव मिले हैं। इनके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले दो मरीज रविवार को स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही स्वस्थ होेने वाले मरीजों की संख्या 366 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 19482 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 19034 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 617 पाजिटिव और 18417 निगेटिव मिले हैं। अन्य 448 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पाजिटिव मिले लोगों में से 366 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से दो लोग रविवार को स्वस्थ हुए हैं। संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराने के लिए पत्र लिखा गया है। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के आसपास के इलाके में बैरिकेडिंग भी कराने को कहा गया है। उधर, एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है। क्षेत्र में बैरिकेडिंग की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। हाट स्पाट वाले इलाके में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। लोगों को जरूरत के सामान घर पर ही उपलब्ध कराई जा रही है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व पुलिस के जवानों को लाकडाउन का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है। लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें