फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के चार जवानों समेत 11 मिले पाजिटिव

विज्ञापन
उरमौरा में कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस के चार जवानों के अलावा एक स्वास्थ्यकर्मी, एक बंदी व महिला समेत 11 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मिले लोगों की संख्या 112 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है। हालांकि दो लोग स्वस्थ होकर मंगलवार को घर भी लौट गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 50 हो गई है। अन्य 62 लोगों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को 290 लोगों की रिपोटज् आई। जिसमें 11 पाजिटिव और 279 निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 365 लोगों के सैंपल भी लेकर जांच के लिए भेजे गए। अब तक 8459 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 7521 की रिपोटज् आई है। जिसमें 112 पाजिटिव और 7409 निगेटिव मिले हैं। सीएमओ संक्रमित मिले पुलिस केजवानों में तीन दुद्धी थाना व एक चुर्क पुलिस चौकी में तैनात हैं। सीएमओ के मुताबिक संक्रमित मिले लोगों के आवासों व उसके आसपास के इलाकों को सील कर बैरिकेडिंग कराने के लिए प्रशासन व पुलिस केअधिकारियों को पत्र भेजा गया है। साथ ही हाट स्पाट वाले इलाकों को सैनिटाइज कराने के साथ ही लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। मंगलवार को जिन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई, उनमें गुरमा स्थित जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय बंदी के अलावा चुर्क पुलिस चौकी में तैनात 58 वर्षीय पुलिसकर्मी व दुद्धी थाने में तैनात 27 से 52 साल तक के तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। चुर्क स्थित एक निजी फैक्ट्री में स्थित अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी व फैक्ट्री में कार्य करने वाले एक कर्मी के अलावा चुर्क गांव निवासी 47 व्यक्ति भी संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा ब्रह्म बाबा गली निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, शाहगंज के मसोई गांव निवासी 18 वर्षीय युवती व उरमौरा निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। इन सभी लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराने को कहा गया है। उधर, एसडीएम यमुनाधर चौहान का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों को आवासों व आसपास के इलाकोंको सील करा दिया गया है। साथ ही इन क्षेत्रों में बैरिकेडिंग भी कराने की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। हाट स्पाट वाले इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। लोगों को जरूरत के सामान घरों में ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों केखिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें