फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड: 99 फीसदी अंक हासिल कर अनुजा बनीं टापर

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में सीबीएससी 12वीं का परीक्षा परिणाम इंटरनेट पर देखते छात्र-छात्राएं। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। केंद्रीय माध्यिमक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। आदित्य बिड़ला स्कूल रेणुकूट की अनुजा गुगलानी ने 99 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। केसरी देवी कानोरिया विद्या मंदिर रेणुकू के आयुष बंका 98.4 तको द्वितीय और निर्मला कांवेंट हाईस्कूल रेणुकूट के हर्ष सिंह 97.8 को तीसरा स्थान मिला है। डीएवी अनपरा की आकांक्षा और बीना के चंद्रशेखर को 97-97 फीसदी अंक हासिल हुआ। इन बच्चों के अव्वल आने पर उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल रहा। परिवार वालों ने तीनों टापरों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कई विद्यालयों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। सोमवार को सीबीएसई का रिजल्ट घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम देख विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अनुजा ने 99, आयुष 98.4, हर्ष 97.4 और आकांक्षा व चंद्रशेखर ने 97-97 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। इसके अलावा संत फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल अनपरा के श्रेयांश कुमार और संत जोसेफ विद्यालय शक्तिनगर के आयुष्मान तिवारी ने 96.8 अंक हासिल किया। केसरी देवी कानोरिया के प्रशांत सिंह व केंद्रीय विद्यालय च ोपन की रोशनी कुमारी को 96.6 फीसदी अंक मिला। संत फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल अनपरा के देवयान मिश्रा को 96.4, यश अवस्थी को 96.2 फीसदी अंक मिला। इसके अलावा संत फ्रांसिस के गौरव सिंह, संत जोसेफ विद्यालय शक्तिनगर के आदर्श सिंह, अंकित कुमार, समृद्घि बामिडी, निर्मला कांवेंट हाइस्कूल रेणुकूट के आशीष कुमार और अनुज कुमार को 96-96 फीसदी अंक मिले। उधर डीएवी रॉबर्ट्सगंज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्राचार्य डॉ. अंकुर भाटिया ने बताया कि कुल 94 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए और सभी ने अच्छे अंक प्राप्त किया। इस परीक्षा में विद्यालय के आकाश मौर्या 95.8 फीसदी अंक पाकर प्रथम, रिशिता खण्डेलवाल 95 फीसदी अंक पाकर द्वितीय एवं युवराज सिंह 94.6 फीसदी अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रकाश जीनियस पब्लिक सेकेंड्री स्कूल के दीपांशु गोयल 95.8, मॉ वैष्णो मॉडल पब्लिक स्कूल के रोहित तिवारी 95 फीसदी, संत कीनाराम सीनियर सेकेंड्री स्कूल राबर्ट्सगंज के अनंत कुमार सिंह 95.2, ऋतिक वर्मा 95 फीसदी अंक पाए। मॉ वैष्णो मार्डर्न पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज का रिजल्ट शानदार रहा। प्रबंधक रमाशंकर दूबे व प्रधानाचार्य आलोक पांडेय ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें