कोरोना वायरस सैम्पल कलेक्शन बूथ सीएमएस डॉ. पीवी गौतम को भेंट करते लैब टेक्निशियन संघ के अध्यक्ष स
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रकोप से लड़ने के लिए स्वास्थ्य कर्मी पूरे तन मन से लगे हैं। स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित लोगों की जांच कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी कर्मियों के सुरक्षा के प्रति गंभीर व सजग नही है। इसको लेकर जिला अस्पताल के पैरा मेडिकल स्टाफ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सुविधाएं मुहैया कराने की मांग किया था। लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर विचार नही हो सका। बुधवार को यूपी प्रयोगशाला प्राविधिक संघ सोनभद्र के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व शक्ति बाइंडिंग वर्क्स के प्रोपाइटर प्रदीप गुप्ता के सहयोग से जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पीबी गौतम को कोरोना वायरस सैंपल कलेक्शन बूथ बनाकर सौंपा गया। इस बूथ बनवाने का मुख्य उद्देश्य के बारे में संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति का सैम्पल कलेक्शन करते समय पैरा मेडिकल स्टाफ के संक्रमित होने का खतरा नही रहेगा। क्योंकि जब पैरामेडिकल स्टाफ सुरक्षित नही रहेगा तो वह अन्य लोगों की जांच कैसे कर सकेगा। इसको ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष ने सैम्पल कलेक्शन बूथ बनवाया।