जिले में कोरोना के 26 नए मरीज मिले हैं जबकि 155 लोग स्वस्थ हुए हैं। मरीजों के घरों के आसपास बैरिकेटिंग कर दिया गया है।वहीं पिछले कई दिनों से डेरा जमाए नोडल अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। इसका असर भी दिखने लगा है।
जिले में पखवारे भर पूर्व कोरोना की रफ्तार ने लोगों की नींद उड़ा कर रख दिया था। प्रतिदिन दहाई की संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे थे। डीएम अभिषेक सिंह ने कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए डीपीआरओ विशाल सिंह को 629 ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन कराने का निर्देश दिया है। जिले के नोडल अफसर मो. मुस्तफा भी गांवों में भ्रमण कर सैनिटाइजेशन आदि का जायजा ले रहे है। हालांकि सैनिटाइजेशन होने से कोरोना संक्रमण के फैलाव पर काफी हद तक रोक लगता दिख रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 26 मरीज मिले है। सीएमओ डॉ. नेम सिंह कहा कि सभी मरीजों को दवाएं मुहैया करा दी गई है। सभी मरीजों को आइसोलेट किया गया है।